कमर दर्द और पीठ दर्द से हैं परेशान तो करें ये एक्सरसाइज, जानें करने का सही तरीका

कमर दर्द और पीठ दर्द से हैं परेशान तो करें ये एक्सरसाइज, जानें करने का सही तरीका

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की वजह से सभी लोग घरों में हैं। घरों में रहते हुए सभी लोग अब बोर हो चुके हैं। वहीं बोर होने के साथ-साथ लोगों के पीठ में अब दर्द उठने लगा है। जी हां घरों में बैठे रहने से पीठ दर्द और कमर दर्द की परेशानी अब लोगों को होने लगी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप बहुत लंबे वक्त तक एक ही पोजिशन में बैठे रहते हैं, जिसके चलते आपकी हड्डियां और मसल्स सख्त हो जाती हैं। इस दर्द को कम करने या इससे छुटकारा पाने के लिए टेंशन को रिलीज करना बहुत जरूरी है। जानिए इसमें आपकी मदद करने वाली कुछ सिंपल स्ट्रेच एक्सरसाइजेस के बारे में...

पढ़ें- कोविड-19 : आइए, मन का प्रबंधन करें

1. सिट एंड रोटेट

सिट और रोटेट यानि बैठें और शरीर को घुमाएं, आप इसे अपने रोज का कामकाज खत्म करने के बाद या सुबह उठकर कर सकते हैं। जानिए इसे करने का सही तरीका...

  • इसे करने के लिए आप सबसे पहले फर्श पर आराम से बैठ जाएं और अपने दोनों पैरों को अपने सामने फैला लें।
  • इसके बाद आप अपने दाहिने घुटने को मोड़ते हुए अपने बाएं पैर के ऊपर लाएं।
  • अब आप अपने दाहिने हाथ को पीठ के पीछे ले जाएं और अपने दाहिने घुटने के पास लाने की कोशिश करें।
  • इसके बाद आप अपने बाएं हाथ को अपने दाहिने घुटने के ऊपर से ले जाते हुए अपने पैरों के बीच से बाहर निकालें और अपने दूसरे हाथ को पकड़े।
  • इसके बाद अपने सिर को दाहिनी तरफ पीछे देखने के लिए मोड़े।
  • कुछ सेकंड के लिए रुकें और फिर नॉर्मल पोजिशन में लौट आएं, ऐसा हीआप दूसरी तरफ से भी दोहराएं।

2. नी-टू-चेस्ट मूव

नी-टू-चेस्ट मूव यानि आपको अपने घुटने को अपनी छाती के करीब लाना होगा। इसे करना भी बेहद आसान है। जानिए इसे करने का सही तरीका...

  • इसे करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर लेट जाएं और पैरों को सीधा फैला लें।
  • इसके बाद आप अपने एक पैर को मोड़ते हुए अपने घुटने को छाती के करीब लाएं।
  • इसके बाद आप दूसरे पैर को भी अपने छाती के करीब लाएं।
  • अब आप अपने हाथों का इस्तेमाल करके अपने घुटनों को पकड़ें और अपनी छाती से छूने की कोशिश करें।

3. लोअर बैक रोटेशन

लोअर बैक रोटेशन यानि आपको अपने शरीर के निचले हिस्से को मोड़ना है। जानें इसे करने का तरीका...

  • इसके करने के लिए आपको सबसे पहले जमीन पर सीधा लेटना है।
  • इसके बाद आप अपने हाथों को भी फैला लें। अब आप अपने घुटनों को हल्का सा मोड़ लें।
  • अब आप अपने घुटनों को मोड़कर अपने हिप्स और पैरों को पहले बाईं ओर ले जाएं और गर्दन को दाईं ओर मोड़ें।
  • शरीर का निचला हिस्सा मोड़ते वक्त कोशिश करें कि आपका उस ओर का घुटना जमीन को छुए।
  • इसके बाद आप इसे दूसरी ओर दोहराएं, ध्यान रखें कि आप जिस ओर शरीर को मोड़ रहे हों, आपकी गर्दन उसके अपोजिट डायरेक्शन में हो।

 

इसे भी पढ़ें-

महर्षि रमण के बहाने ध्यान साधना की बात

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।